पटना, 27 नवंबर। एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर नॉकआउट मुकाबले में पटना ने दरभंगा प्रमंडल को 29 रन से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पटना की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। यह जानकारी तकनीकी पदाधिकारी धनंजय कुमार ने दी।
समस्तीपुर के विजय राघवन स्टेडियम, पटेल मैदान पर खेले गए मैच में पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में दरभंगा प्रमंडल की टीम 13.1 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई।
पटना की जीत में यश और कुमार रोचक (एमी) ने अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने 50-50 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यश ने 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि कुमार रोचक ने 39 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। आयुष कुमार ने 10 गेंदों में 22 रन बनाकर तेजी से रन जोड़े।
पटना ने बनाए 133 रन
पटना की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाए। यश और कुमार रोचक के अर्धशतकों के अलावा आयुष कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। दरभंगा प्रमंडल की ओर से उज्ज्वल कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि अरुणेश आनंद को एक विकेट मिला।
अवनीश अरविंद की घातक गेंदबाजी
133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी
दरभंगा प्रमंडल की टीम 13.1 ओवर में 104 रन बनाकर सिमट गई। अयान ने 19 गेंदों में 23 रन और कार्तिकेय झा ने 16 गेंदों में 18 रन बनाए। कप्तान मो. सुफियान खान 10 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।पटना की ओर से अवनीश अरविंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके। विराट यादव ने एक ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए, जबकि आयुष कुमार को एक विकेट मिला। पटना ने इस तरह 29 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
Share this content:
खगड़िया। बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को खगड़िया के कोशी…
*बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन के लिए 29 नवंबर को ओपन ट्रायल* *हाजीपुर के…
पटना। पंजाब के फरीदकोट स्थित नेहरू स्टेडियम में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय…
खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित खगड़िया जिला क्रिकेट लीग A डिवीजन…
छपरा। राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के 8वें मुकाबले…
हाजीपुर: बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर आर.एस. में गुरुवार को खेले गए धुरंधर कप U-14 लीग…