Loading Now
×

गया लीग:-शोएब खान के शतक से मगध पैंथर की टीम 218रन से विजयी।

Khelbihar.com

Gaya:गया कॉलेज खेल परिसर में खेले जा रहे विष्णु सिंह गया जिला क्रिकेट लीग A डिवीज़न मे आज का मुकाबला मगध पैंथर क्रिकेट क्लब और हिन्द्ले बॉय्ज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया .

टॉस जीत कर मगध पैंथर की टीम ने 45ओवर 9विकेट पर 361रन का विशाल स्कोर बनाया शोऐब खान ने सर्वाधिक 100रन उज्वल यादव 73रन जामी खान 62रन अजीत सिंह ने 54रन बनाये मनीष कुमार ने 9ओवर में 57रन देकर 3विकेट शिवम कस्यप ने 76रन देकर 2विकेट लिए ।

जबाबी पारी खेलने उतरी हिन्द्ले बॉयज़ की टीम 143रन पर ऑल आउट हो गयी हिन्द्ले बॉयज़ की तरफ से सर्वाधिक 72रन कुणाल राऊत ने बनाया बिट्टू 21रन अन्य स्कोर रहा मगध पैथर की तरफ गेंदबाजी करते हुए असद शाहीन ने 9ओवर में 53रन देकर 6विकेट लिये और इस प्रकार मगध पैंथर की टीम 218रन से विजयी रही ।

इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यछ संजय सिंह चुन्नू सचिव पुलस्कर सिंह संयुक्त सचिव मुकेश सिन्हा एस नियाजउद्दीण शैलेश विद्यार्थी अशोक यादव असद शाहीन प्रियंकर कुमार अमित सिंह सुनील सिंह सँजीत सुमन मनोज यादव रजनीकांत गब्बर यादव आदी मौजुद थे

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 5 = ?