शुभम आकर्ष के शानदार शतक से भारती स्ट्राइकर्स 17 रनों से जीता

मुजफ्फरपुर : भारती क्लब द्वारा आयोजित भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी के पहले मैच में भारती स्ट्राइकर्स ने भारती रेडर्स को 17 रनों से हराया ।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए जिसमें शुभम आकर्ष ने शानदार 106 रनों की पारी खेली वही शुभम राजपाल ने 38,एवम आगाज आलम ने 17 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारती रेडर्स के तरफ से बबलू ने 2,आदित्य ने 1,रोहन ठाकुर ने 1 एवम अयान राज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में भारती रेडर्स की टीम 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन बनाकर खेल ही रही थी की बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा और अंततः अंपायर द्वारा रन रेट के आधार पर भारती स्ट्राइकर्स को 17 रनों से जीत दिया गया।जिस समय खेल रुकी उस समय भारती रेडर्स के तरफ से प्रियांशु 44,अयान 20,और गोलू 11 रन बनाकर आउट हो चुके थे और अंकित गुप्ता 6 रन और बबलू बिना खाता खोले खेल रहे थे ।
गेंदबाजी में भारती स्ट्राइकर्स के तरफ से आगाज आलम ने 2, अभिषेक (मलिंगा) ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच भारती स्ट्राइकर्स के शुभम आकर्ष को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया ।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं अभिनव चौधरी थे।वही स्कोरर की भूमिका आर्यन ने निभाई।
इसके पहले भारती क्लब के अध्यक्ष श्री मृगेंद्र शाही ने खेलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।इस अवसर पर भारती क्लब के सचिव जय प्रकाश, सचिन कुमार,संजय वर्मा,सुमित विमल,राजेश दास, रतनदीप,दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago