पटना : बिहार में मेडल लाओ नौकरी पाओ के तर्ज खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर क्रिकेटरों को नंजर अंदाज किया जा रहा है. बता दें कि बिहार सरकार नौकरी के लिए पोर्टल जारी किया है.
इस पोर्टल में क्रिकेट को जगह नहीं दी गई है. इसे लेकर बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों में रोष है. वहीं पूर्व में राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपक कुमार ने खेल मंत्री से मिलकर इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंप क्रिकेटरों को भी नियुक्ति खेल कोटे से देने की अपील की थी. लेकिन 25 दिन गुजर जाने के बाद भी इस ओर सरकार का ध्यान नहीं गया है. यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार व माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी को भी दी थी.
इसके पूर्व भी लगातार कई लोगो से मिलकर रूपक ने क्रिकेट को अनदेखी न किए जाने की अपील की थी. रूपक का कहना है कि राज्य के कई प्रतिभावान खिलाड़ी आज दहाड़ी को मजबूर हैं तो उदयमान खिलाड़ी दूसरे राज्यों को पलायन कर रहे है. राजद सुप्रीमो से मुलाकात के बाद रूपक ने आशा जताई है कि जल्द ही उनके मांग पर क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है. वहीं उन्होंने सीएम श्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम श्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया है कि जल्द ही वे क्रिकेट भविष्य को देखते हुए प्रशंसनीय कदम उठाए.
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…