सिग्मा मैत्री कप टी-20 के उद्घाटन मुकाबले में सोनपुर टीम 127 रनों से जीती।

Khelbihar.com

Khagaria: शनिवार से एस.सी.सी.सन्हौली,खगड़िया द्वारा संचालित क्रिकेट सिग्मा मैत्री कप कृषि बाज़ार समिति के खेल मैदान में अंतरजिला सिग्मा मैत्री कप 2020 T-20 क्रिकेट महाकुंभ का  मैच का आयोजन किया गया । आज के मैच के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी खगड़िया राजेश कुमार राजन द्वारा उद्घाटन किया गया।

आज का मैच सोनपुर और बख्तियारपुर के बीच खेला गया । बख्तियारपुर की टीम ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया।सोनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 197 रनों का लक्ष्य दिया ।

जबाब में खेलते हुए बख्तियारपुर की टीम ने 15.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना ही सकी।यह मैच 127 रनों से जीत कर सोनपुर की टीम विजय हुई।सोनपुर टीम के ओर से बल्लेबाजी करते हुए अश्विनी ने 66 रन एवं सेमी ने 38 रन एवं और चन्दन 24 रनों योगदान दिया ।बख्तियारपुर की टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश थापा ने 2 विकेट एवं बादल ने 3 विकेट एवं सुबोध ने 2 विकेट एवं और माइकल थापा ने 1 विकेट लिया।

बख्तियारपुर टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मुकेश थापा ने 22 रन एवं काजू 16 रनों योगदान दिया ।सोनपुर टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित ने 4 विकेट एवं रवि ने 3 विकेट और इमरान ने 1 विकेट लिया।
*आज मैच के मैन ऑफ दि मैच सुमित को दिया गया।इस प्रकार इस मैच को सोनपुर ने 127 रनों से मैच जीत लिया।

आज के अम्पायर  बिनोद झा और एम. कुमार और स्कोरर- बैभव विशाल थे ।उद्घघोषक – सुमित कुमार ”बाबा”, मनावेद्र एवं सनोज
मैच के दौरान उपस्थित कोशी महाविद्यालय के पुर्व प्राचार्य संजीव नंदन शर्मा, राम शरण ठाकुर, ज्ञान प्रदीप, किशन, मोहित आर्यन,जयकान्त, राजू कुमार,दीपक सेंगर, जितेन्द्र, अभिषेक, अमित यादव, राजू एवं समस्त एस.सी.सी.परिवार उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago