पूर्णिया जिला जूनियर लीग में सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब विजयी।

पूर्णिया 15 नवंबर : स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का नॉक आउट मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब बनाम एकलव्य बनमनखी के बीच खेला गया।

एकलव्य बनमनखी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एकलव्य बनमनखी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मैं 24.4 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 164 रन बनाए ।

एकलव्य बनमनखीके बल्लेबाज अभिषेक ने 28 रन, विकास ने 26 रन,शिबम ने 22 रन बनाए।सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रभाष ने 05 ओवर में 26 रन देकर 03 विकेट, नवीन ने 05 ओवर मै 31 रन देकर 03 विकेट, राहुल 02 ओवर 20 रन 02 विकेट, अभिनव 3.4 ओवर 18 रन 01 विकेट हासिल किए।

164 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब की टीम 21.4 ओवर में 04 विकेट खो कर 170 रन बना ली । सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मनीष ने 56 रन एवं प्रीतम ने नाबाद 53 रन, अभिनव ने 37 रन बनाएं। एकलव्य बनमनखी के तरफ से गेंदबाजी मै गौतम ने 04 ओवर मै 29 रन देकर 01 विकेट, हरी ॐ ने 05 ओवर मै 19 रन देकर 01 विकेट लिया।

सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब 07 विकेट जीत कर जूनियर डिवीज़न के प्री क्वाटर फाइनल मैं पहुंची।इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के आल राउंडर अभिनव को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक ज़ाहिद आलम एवं जिला पैनल अंपायर मोनू प्रसाद एवं स्कोरर विकल्प झा ।

कल का मैच जूनियर डिवीज़न का दूसरा मैच नाक आउट राउंड का हार्ट स्ट्रोक क्रिकेट क्लब बनाम डी एपीएस स्कूल
उपस्थित सदस्य -संघ के अध्यक्ष समी अहमद, सचिव गौतम चौधरी, संयुक्त सचिव विजय कुमार सरजील अशर, एथेलेटिकस संघ के सचिव एम एच रहमान, अभिषेक ठाकुर आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago