Loading Now
×

किशनगंज जिला ए डिवीज़न लीग के रोमांचक मुकाबले में ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब सीनियर विजयी।

किशनगंज 27 फरवरी:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 ए डिवीजन का आज 21वां मुकाबला ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब सीनियर बनाम आर्यन क्रिकेट क्लब किशनगंज के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया.

जिसमें ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए जिसमें नंदन मंडल ने 34 रन अनिवेद व्यास ने 33 रन एवं तहसीन ने 17 रनों का योगदान दिया वहीं आर्यन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपू ने 3 विकेट राजेश गांधी ने 3 विकेट इंतजार आलम ने दो विकेट एवं जसीम ने एक विकेट हासिल किया।

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन क्रिकेट क्लब 22.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी जिसमें शुभम ने 30 रन सोनू शर्मा ने 20 रन बंटू ने 11 रन एवं हेमंत ने 10 रनों का योगदान दिया वहीं ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिवेद व्यास ने 3 विकेट विवेक अग्रवाल ने तीन विकेट रितिक ने 2 विकेट तहसिन ने एक विकेट एवं नंदन मंडल ने एक विकेट हासिल किया।

33 रन एवं 3 विकेट लेने वाले अनिवेद व्यास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच अनिवेद व्यास को अधिवक्ता सुजाता दुबे ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे अविनाश यादव एवं कमरे आलम स्कोरिंग मासूक आलम ने की। संयोजक वीर रंजन।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 8 = ?