इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझती हुई नजर आ रही है।
इस अहम सीरीज से पहले टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल, आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण भारत वापस लौटेंगे और अब मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक इन तीनों खिलाड़ियों की जगह पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर जयंत यादव को जल्द ही रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड भेजा जाएगा।
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस खबर के बारे में बात होनी शुरू हुई फैंस ने एक बार फिर पृथ्वी शॉ को अपने निशाने पर ले लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस पृथ्वी शॉ के इंग्लैंड दौरे पर जाने को लेकर बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
एक फैन ने पृथ्वी को ट्रोल करते हुए कहा है कि, पृथ्वी शॉ को टेस्ट में लेना, जैसे कोई मज़ाक करना है। शॉ ने पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीखा है। वहीं, एक दूसरे यूज़र ने शॉ पर कमेंट करते हुए कहा, टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ पर यकीन नहीं कर सकते।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…