अंडर -25 स्टेट ए ट्रॉफी :सौराष्ट्र ने बिहार को हराया, शतक से चूके कप्तान आकाश

पटना। बिहार की टीम मेंस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी (MENS U25 STATE A TROPHY) में सौराष्ट्र से नौ विकेट से हार गई। जयपुर के जयपुरा विद्यालय ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार ने पहले खेलते हुए 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाये। जवाब में सौराष्ट्र ने 17.4 ओवर में ही 1 विकेट पर 166 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस बिहार के कप्तान आकाश राज ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आकाश राज को छोड़ कर सारे बल्लेबाज फिल रहे। आकाश ने 137 गेंद में 6 चौका व 3 छक्का की मदद से 92 रनों की शानदार पारी खेली। सरमन निगरोध ने 12, प्रणय संजय प्रसाद ने 11, राहुल कुमार ने नाबाद 21 रन बनाये। वहीं सौराष्ट्र की ओर से एएच जडेजा ने 20 रन देकर पांच विकेट लिए।

जवाब में सौराष्ट्र ने 17.4 ओवर में 1 विकेट पर 166 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। तारणगोहेल ने नाबाद 80 और जय गोहिल ने नाबाद 72 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर—

बिहार— 48.5 ओवर में 160 रन पर आलआउट, आकाश राज 92, सरमन निगरोध 12, प्रणय संजय प्रसाद 11, राहुल कुमार नाबाद 21 रन, अतिरिक्त: 9, विकेट: एएच जडेजा 5/20, देवांग डी करमाता 2/30, नील 2—31
सौराष्ट्र— 17.4 ओवर में 1 विकेट पर 166 रन, तारण गोहेल नाबाद 80, सिद्धांत राणा 13 ,जय गोहिल नाबाद 72,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago