Loading Now
×

रांची में विमेंस अंडर 23 के नॉक आउट मुकाबले 15 मार्च से

झारखण्ड : रांची में 15 मार्च से 22 मार्च तक बीसीसीआई द्वारा आयोजित विमेंस अंडर 23 के नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें 10 टीमें रांची आ रही जिसमें तमिल नाडु, आंध्र, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और कर्नाटक शामिल है।15 मार्च को पहला प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला तमिल नाडु और आंध्र के बीच जेएससीए स्टेडियम में वही दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल मध्यप्रदेश और बंगाल के बीच ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेला जाएगा।

फाइनल मुकाबला 22 मार्च को जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। टीमें 13 और 14 मार्च को नेट प्रैक्टिस करेंगी। मैच संचालित करने के लिए बीसीसीआई द्वारा नियुक्त मैच ऑफिशियल,अंपायर,मैच रेफरी और वैन्यू मैनेजर रांची आ चुके है।

जेएससीए ने इस टूर्नामेंट को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली है। कल दोनों ग्राउंड का निरीक्षण मैच रेफरी और बीसीसीआई के वैन्यू इंचार्ज के द्वारा किया जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 6 = ?