Loading Now
×

Y.C.C क्रिकेट अकादमी प्रथम राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट के सेमीफाइनल में

Khelbihar.com

Patna:बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में चल रहे प्रथम राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में YCC क्रिकेट अकादमी ने मिथिला क्रिकेट अकादमी को 17 रनों से पराजित किया।

टॉस मिथिला क्रिकेट अकादमी ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। YCC क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए।YCC क्रिकेट अकादमी के तरफ से मोहित ने 50 रन,रोहित ने 29 रन तथा श्रेयांस राज ने 17 रन, बनाए अतिरिक्त का योगदान 64 रन रहा ।मिथिला क्रिकेट अकादमी के तरफ से राज कमल ने 29 रन देकर 3 और अनुरोध ने 2 विकेट प्राप्त किया।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम ने 173 रन 4 विकेट के नुकसान पे 25 ओवर में बना पायी!


मिथिला क्रिकेट अकादमी के तरफ से अर्जुन कुमार ने 74*,अंकुर ने 54 तथा प्राकुर ने 15 रन बनाए अतिरिक्त का योगदान 5 रनों का रहा। YCC क्रिकेट अकादमी के तरफ से अमर्त्य ने 2 विकेट प्राप्त किया। मोहित कुमार को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कल का मैच :क्रिकेट अकादमी ऑफ बिहार और क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 5 = ?