Loading Now
×

विजय हजारे ट्रायल मैच: आज का मैच वर्षा के कारण बीच मे रोक दिया गया,

Khelbihar.com

पटना: विजय हजारे एक दिवशीय टुर्नामेंट के टीम चयन के लिए चल रहे दुसरे दिन का  ट्रायल मैच वर्षा के कारण रोक दिया दिया गया. दुसरे दिन बिहार बी और बिहार सी के बीच मैच खेला गया , जिसमें बिहार बी के कप्तान विकाश रंजन ने टॉस जीता और  बैटिंग करने का फैसला किया.

बिहार सी  37.5 ओवर में हीं 167 रन बनाकर आल आउट हो गयी .  बिहार बी  की ओर से शिवम ने चार खिलाडियों को आउट किया. बिहार सी की ओर से पियूष ने 55, इन्द्रजीत ने 12, निशांत ने 24, यशश्वी रिषभ ने 7, इमरान नजीर ने 9, विकाश रंजन ने 11, अंकुश राज ने 22 (नॉट आउट) विकाश यादव ने 5, निशांत ने 2 और राहुल तथा अनुज शून्य पर आउट हुए. बिहार बी की और से शिवम् ने चार , गौतम ने 2, विवेक , हिमांशु,  बिपुल  और लोकेश ने एक एक विकेट लिया.

Sivam take 4 wickets

वर्षा के कारण दुसरे इनिग का मैच नहीं हो सका, वरीय चयन समिति के चेयरमैन ने बताया की चयन समिति के सदस्यों ने लगभग सभी खिलाडियों को देख लिया है , जिशानुल ने बताया की गुरुवार को हमलोगों ने सभी लडकों को बुलाया है, मौसम के हालत को देखते हुए  निर्णय किये जायेंगे.

  मैच के दौरान चेयरमैन  जिशानुल यकीन के अलावा चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार बाबा , देवजीत चक्रवर्ती ,  सिनियर टीम के कोच निखलेश रंजन , सहायक कोच धीरज कुमार , बीसीए के फिजियो डा अभिषेक  , ट्रेनर गोपाल कुमार उपस्थित रहे. रणजीत बादल साह ट्रायल के समन्वयक के रूप में उपस्थित रह कर सहयोग करते रहे.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment