Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट ने क्लब/खिलाड़ियों के निबन्धन की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ाया,

Khelbihar.com

Motihari. ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के COM(कमिटी ऑफ मैनेजमेंट)ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क्लब/खिलाड़ियों के निबन्धन की तिथि को 15सितंबर से आगे बढ़ा कर 30 सितम्बर तक कर दिया।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि नगरपालिका में काफी दिनों से चले आ रहे हड़ताल की वजह से खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आ रही कठिनाइयों तथा कुछ क्लब के विशेष आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिला क्रिकेट लीग अपने समय से ही शुरू होगा।

बैठक में अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सचिव ज्ञानेश्वर गौतम संयुक्त सचिव प्रदीप नन्दन शर्मा तथा कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया उपस्थित थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment