भागलपुर लीग:-सूर्या के अर्दश्तक से यूसीसी 9 विकेट से जीती।
Khelbihar.com
Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जिला क्रिकेट सुपर लीग के मैच में सोमवार को यूसीसी ने यूथ कार्नर को 9 विकेट से हरा दिया।
यूसीसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ कार्नर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए और 175 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम के सामने रखा। यूथ कॉर्नर की ओर से बल्लेबाजी में बासुकीनाथ में 73 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और एक छक्के लगाए। अमन ने 24 रन, राहुल ने 19 रन बनाए। यूसीसी की ओर से गेंदबाजी में चंदन ने दो विकेट, धर्मंजय, मेहताब मेहंदी और आमिर ने एक-एक विकेट लिये।
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी की टीम ने 28.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। यूसीसी की ओर से बल्लेबाजी में सूर्या ने 58 गेंदों में नाबाद 90 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। संजीव चौधरी ने नाबाद 71 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में दो चौके लगाए। मयंक ने 31 रन बनाए। यूथ कार्नर की ओर से गेंदबाजी में पीयूष ने 1 विकेट लिये।
अंपायर की भूमिका अभय कुमार और शुभम कुमार ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। मंगलवार को भागलपुर क्रिकेट क्लब और नवीन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो. फारूक आजम, बीसीसीआई कोच संजय कुमार, जगदीश शर्मा, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह आदि थे।
Share News:



Post Comment