Loading Now
×

लखीसराय लीग:वीर हनुमान क्रिकेट वल्ब लखिसराय 8विकेट से जीती।

Khelbihar.com

Lakhisrai:लखिसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लीग का आज 11बा मैच वीर हनुमान क्रिकेट वल्ब लखिसराय और एसबीएस बलगुदर के बीच खेला गया।बलगुदर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और मौसम खराब की बजह से आज का मैच 30 ओवर का खेला गया .

बलगुदर कि टीम बल्लेबाजी करने उतरी 17.5 ओवर में 110 रनो पे सिमट गई।बलगुदर कि और से सुमित कुमार ने 11 बॉल खेलकर 19 रन बनाए जिसमे 04 चौका सामिल था और गौरव 17 बॉल खेलकर 18 रन बनाए जिसमे 03 चौका सामिल था और सुभानकर 26 बॉल खेलकर 15 रन बनाए जिसमे 03 चौका सामिल था। लखीसराय की और से रौनक ने 06 ओवर 01 मेडन 36 रन देकर 04 विकेट लिए और प्रणव शेखर ने 04 ओवर 24 रन देकर 02 विकेट लिए और नीरज कुमार 1.5 ओवर में 10 रन देकर 02 विकेट लिए।

लखीसराय की टीम बल्लेबाजी करने उतरी इस लक्ष्य को 17.5 ओवर में 02 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया ।लखीसराय की और से रंजन ने 25 बॉल खेलकर 37 रन बनाए जिसमे 05 चौका और 02 छक्का सामिल था और नीरज ने 32 बॉल खेलकर 29 रनो की नाबाद पारी खेली जिसमे 04 चौका और 01 छक्का सामिल था और आयुष ने 25 बॉल खेलकर 13 रन बनाए 02 चौका सामिल था। और इस तरह से लखीसराय ने इस मैच को 08 विकेट से जीत लिया।

बलगुदर की और से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत ने 04 ओवर 23 रन देकर 02 विकेट लियेऔर राहुल कुमार 04 ओवर 01 मेडन 22 रन दिए।और इस मैच के मैन आफ द मैच रौनक कुमार को दिया गया।और इस मैच के निर्णायक कन्हैया कुमार और अमन कुमार और स्कोर्रर सत्यम कुमार गुप्ता की अहम भूमिका रही।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment