Loading Now
×

कटिहार जिला ए डिवीज़न लीग में इसलाफुल लल्ला के शानदार शतक से एलाइंस क्रिकेट क्लब विजयी

कटिहार 2 मार्च: स्वर्गीय रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-ए-सत्र 2020-21 में आज का मैच एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम डी.एलेवेन गेड़ाबाड़ी के बिच हुआ जिसमे टॉस एलाइंस के कप्तान भरत भूषण ने जीतकर आज पहले बल्लेबाज़ी करने का सही निर्णय लिया।

एलाइंस की टीम पहले बैटिंग करते हुए बैटिंग के लिए मुफ़ीद पिच पर 301रनो का विशाल स्कोर बनाया जिसके सूत्रधार रहे अनुभवी इसराफुल लल्ला जिन्होंने इस जिला लीग सत्र का एक और शतक ठोक दिया वो भी मात्र 70 गेंदों में उनका बखूबी साथ दिया अमन खान ने 34 राज शेखर आज़ाद ने 20 और गौतम ने 25 रन बनाकर। डी.एलेवेन के साहिल रज़ा मो.आतिफ मुन्ना ओराओं ने क्रमश 2-2 विकेट लिए जबकी कप्तान प्रेम कुमार ने 3 सफलता हासिल की।

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए डी.एलेवेन के बल्लेबाजों ने भी धैर्य रख कर पारी को आगे बढ़ाया मो.परवेज़ मोनू ने 78 गेंद में 85 कप्तान प्रेम ने 31 गेंद में 35 और परवेज़ ने 47 गेंद में 54 रनो की उम्दा परियां खेली पर उनकी कोशिश उन्हें जीत की मंज़िल तक नहीं ले जा पायी और 40 ओवर में 241 रन ही बना पाई इस तरह एलाइंस ने इस रोमांचक मुकाबले को 60 रनो से जीतकर 2 अंक प्राप्त किये।

मैच के शतकवीर इसराफुल लल्ला को आज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज निर्णायक की भूमिका अजित सिंह और सुमाभो घोष टॉमपी ने निभाई जबकी स्कोरिंग दीपक पोद्दार ने की। जिला संघ के कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम ने कहा के कल का मुकाबला सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला जायेगा !

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment