Loading Now
×

अररिया सुपर लीग में आदित्य और असफाक के अर्धशतक से फोरबिसगंज क्रिकेट एकेडमी विजयी

अररिया 2 मार्च: 30 वां अररिया जिला क्रिकेट क्रिकेट लीग चैंपियनशिप भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज चौथा सुपर लीग मुकाबला गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब और फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 35-35 ओवर के मैच में टॉस फारबिसगंज एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाया अपनी टीम की ओर से खेलते हुए आदित्य राज ने 92 अशफाक ने 82 रनों की बड़ी पारी खेली संजू ने भी 38 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए टीपू, रविशंकर, इमरान ने एक-एक विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलने उतरी गुड मॉर्निंग के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया परंतु अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए गुड मॉर्निंग की टीम ने 33.3 ओवर में 219 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें मुसद्दीक ने 84 रविशंकर ने 51 जितेंद्र ने 34 रन बनाए। फारबिसगंज एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक राजा ने 5 अमन गौतम ने 3 संजू ने 2 विकेट चटकाए। मैच के अंपायर अनामी शंकर व मनीष कुमार मनु थे स्कोरिंग का कार्य अरशद ने किया।

आज के मैच के मुख्य अतिथि दैनिक जागरण अखबार के प्रभारी आशुतोष कुमार निराला जी थे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर सत्येंद्रनाथ शरण सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चांद आजमी अशोक मिश्रा वकार अहमद देवदास पाल जयप्रकाश जयसवाल गोपाल झा ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

पांचवें सुपर लीग का मुकाबला 3 मार्च को काली मंदिर क्रिकेट क्लब और जोगबनी क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

कटिहार जिला ए डिवीज़न लीग में इसलाफुल लल्ला के शानदार शतक से एलाइंस क्रिकेट क्लब विजयी

Next post

बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) सीनियर लीग में न्यू बक्सर सीसी और जूनियर लीग में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी विजयी

Post Comment