Loading Now
×

मुज़फ्फरपुर जिला लीग में भारती क्लब की एसओसी जूनियर पर 6 विकेट से जीत

मुजफ्फरपुर 18 मार्च: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस ओ सी जूनियर निर्धारित 35 ओवर के मैचों में 22 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।।

जिसमें सुजीत 20 रन कुणाल 15 रन गौरव ने 15 रनों का योगदान दिया एवं रणवीर ने 11 रनों का योगदान ।। भारती क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवाशीष ने शानदार 4 विकेट वाचस्पति दो विकेट एवं विशाल दो विकेट आदिल एवं तुषार ने एक-एक विकेट झटके ।।

भारती क्लब 90 रनों का पीछा करते हुए 4 विकेट खोकर अपना लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें चिरंजीवी 37 रन प्रियेश नाबाद 23 रन आदित्य 15 रनों का योगदान दिया। एसओसी जूनियर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने तीन विकेट सुमित ने 1 विकेट प्राप्त किए आज के मैच का मैन ऑफ द मैच देवाशीष को दिया गया।

आज के मैच के निर्णायक बीसीए पैनल एंपायर सचिन कुमार एवं डिस्ट्रिक्ट पैनल एंपायर नितिन कुमार थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment