Loading Now
×

कटिहार जिला बी डिवीज़न लीग में वाइट एलेवेन ने आजमनगर अमेज़िंग को 7 विकेट से हराया

कटिहार 22 मार्च: राजेंद्र स्टेडियम के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का मैच वाइट एलेवेन बनाम आजमनगर अमेज़िंग के बिच खेला गया

आजमनगर अमेज़िंग के कप्तान मोनू आहत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया पर कप्तान का ये फैसला उनके टीम के लिए काफी घातक साबित हुआ क्यूंकि वाइट एलेवेन के गेंदबाज़ो ने कहर बरपाते हुए आजमनगर को मात्र 59 रनो पे समेट दिया उनके गेंदबाज़ अनुज आनंद 11/2, सऊद आलम 11/3 जबकी राहुल भौमिक ने 12/4 विकेट लेकर उनकी कमर तोड़ दी! मात्र दिलावर ने 16 और पवन ने 19 रन बनाये .

वाइट एलेवेन ने जवाबी पारी खेलते हुए सिर्फ 8.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया .उनके अभिषेक रजक 12, राहुल भौमिक 11और संदीप रॉय ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत की दहलीज़ तक पहुंचा दिया  .आजमनगर के विशाल 23/2 जबकी विजय 23/1 विकेट ही ले पाए  .मैच के सर्वश्रष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार राहुल भौमिक को उनके शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया

आज निर्णायक की भूमिका प्रिन्स और राजकुमार ने निभाई जबकी स्कोरिंग राजनारायण ने की .कल का मुकाबला न्यू स्पोर्टिंग क्लब बनाम बारसोई क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस. कॉलेज के मैदान पे खेला जायेगा जबकी सन्नी कोल्ट्स बनाम ऑफिसर्स क्रिकेट क्लब के बिच मुकाबला राजेंद्र स्टेडियम में खेला जायेगा ये जानकारी जिला कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम के द्वारा दी गयी!

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment