Loading Now
×

बक्सर: अभिषेक के पंजे से दलसागर क्रिकेट क्लब तीन विकेट से विजयी

बक्सर 9 अप्रैल: बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज किला मैदान पर खेले गए मैच में दलसागर क्रिकेट क्लब ने मझरिया क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मझरिया क्रिकेट क्लब ने अपने सभी विकेट खोकर 82 रन का स्कोर बनाया।जिसमें एकमात्र शिवम सिंह ने 32 रन का स्कोर बनाया। शेष बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। अतिरिक्त के रूप में 14 रन बने। दलसागर क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट तथा अतुल ने 5 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया। 1 विकेट अशोक को मिला।

83 रन के विजय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दलसागर क्रिकेट क्लब को 7 विकेट गंवाना पड़ा। जिसमें अतुल ने नाबाद 21,दीपू ने 20 तथा आशीष ने 15 रन का योगदान किया।शेष बल्लेबाज कुछ खास न कर सके।अतिरिक्त के रूप में 22 रन बने। मझरिया क्रिकेट क्लब की तरफ से धनंजय ने दो जबकि डिंपल,चंदन, सोहन तथा बेली सिंह ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

आज के अंपायर आफताब आलम तथा विक्रम कुमार थे। जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी को विशाल कुमार गौरव ने निभाया। मैच के दौरान दोनों टीमों के काफी समर्थक एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।कल का मैच गोस्वामी क्रिकेट क्लब,डुमराव बनाम मंझरिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment