Home Bihar शैलेंद्र व अरुण ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष मनोनीत

शैलेंद्र व अरुण ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष मनोनीत

by Khelbihar.com

पटना 19 जुलाई: राज्य में ग्रैपलिंग खेल को विकसित करने हेतु ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार का विस्तार किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि समाजसेवी व खेलप्रेमी शैलेंद्र कुमार ( गया ) व अरुण सिंह ( पटना ) को ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि ग्रैपलिंग खेल को कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एसोसिएट सदस्य के रूप में मान्यता प्रदान किया है। विश्व के 72 देशों में ग्रैपलिंग खेल खेला जा रहा है।

महासचिव गौरी शंकर ने कहा कि शैलेंद्र कुमार व अरुण सिंह को ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार का उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने से राज्य में ग्रैपलिंग खेल को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

error: Content is protected !!