Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में संकल्प सौरव के बदौलत आरव क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत।

मुज़फ़्फ़रपुर 22 फरवरी:  मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी ने प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए जिसमें शशि राय मनी ने 32 कुशाग्र ने 13 दीपक राणा ने 20 विक्की ने 29 एवं अमन आनंद ने नाबाद 13 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी करते हुए आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से संकल्प सौरव ने 3 विकेट लिए वही सिद्धार्थ ने दो रवि ने दो ऋषभ ने एक एवं विकास ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी के संकल्प सौरभ ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 54 बॉल में ही 105 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 17 ओवर में ही जीत दिला दी ।साहिल ने अपनी टीम के लिए 31 रन बनाए ।
गेंदबाजी मे प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अतुल ने एक एवं अमन ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज का मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के संकल्प सौरव को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर अकबर थे वही स्कोरर की भूमिका में आयुष कुमार एवं सौरव सुमन ने अपनी भूमिका निभाई ।कल का मैच यंग मेन क्रिकेट क्लब बनाम सुस्ता क्रिकेट क्लब

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment