Loading Now
×

हजारीबाग को हराकर गुमला बना रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टॉफी का ग्रुप चैंपियन

लातेहार 10 मार्च:  जिला खेल स्टेडियम में चल रहे रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2021-22 के छठे मैच हजारीबाग तथा गुमला के बीच खेला गया । जिसमें हजारीबाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39ओवरों सभी विकेट खोकर 163 रन पर ही सिमट गई । जिसमे मणिकांत 26 गेंद खेलकर 30 तथा प्रदीप नागार्जुन 35 गेंद खेलकर 24 रन की पारी खेला । गुमला की ओर से आयुष राज 3, कमल कुमार तथा संजीव आर कुमार ने दो दो विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी गुमला ने 38 वे ओवर में 166 रन बनाकर 5 विकेट से मैच को जीत लिया । गुमला की ओर से ऋषभ राज 95 रन का योगदान दिया । मैन ऑफ द मैच गुमला के ऋषभ राज को मैच प्रेक्षक काजल दस के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

मैच के अंपायर रमेश सिंह ,प्रशांत कुमार तथा स्कोरर दीपक सेठी थे ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद , नीरज सिंह , अजय कुमार , उमाकांत प्रसाद , संकेत शर्मा , लाल आशिश नाथ शाहदेव समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment