Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 लीग: बरौनी ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 99 रनों से पराजित किया

बेगूसराय 10 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला बरौनी क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस बरौनी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 238 रन बनाए बरौनी की ओर से सरवन 69 रन सनी 39 रन और सौरव ने 44 रनों का योगदान किया और वही मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से क्षितिज में 3 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम 27 वे ओवर में 139 पूरी टीम सिमट गई मटिहानी नगर क्लब की ओर से शशिकांत ने 19 रन बनाए विवेकानंद ने 14 रनों का योगदान किया बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से अनवारूल 3 विकेट सनी 2 विकेट और सौरव 2 विकेट और आलोक राज ने 3 विकेट प्राप्त किया।

इसके उपरांत बरौनी ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 99 रनों से पराजित किया मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि जिला 19 क्रिकेट लीग का कल का जो मुकाबला होगा वह तेघड़ा और बछवारा के बीच खेला जाएगा इस मैच के मुख्य अंपायर दीपक कुमार चैंपियन इस अवसर पर मोहम्मद दानिश निधि कुमार कई लोग मौजूद थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment