Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एनवाईके सीसी ने अदालतगंज सीसी को 5 विकेट से हराया।

पटना : फतुहा के एनआईओसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में  एनवाईके सीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। बुधवार को खेले गए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच राकिब अदनान (6.3 ओवर, 16 रन, 3 विकेट) और आदित्य प्रकाश (20 रन देकर 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और राजीव कुमार के अर्धशतक की मदद से एनवाईके सीसी ने अदालतगंज सीसी को पांच विकेट से हराया।

एनआईओसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत अदालतगंज सीसी पहले बैटिंग करते हुए 26.3 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में एनवाईके सीसी ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर:

अदालतगंज सीसी- 26.3 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट, आदित्य कुमार 18, रंजन कुमार 21, गुलरेज अख्तर 14, गौतम 16, अतिरिक्त-10, विकेट- आदित्य प्रकाश 20/3, राकिब अदनान 16/3, रेहान दास गुप्ता 15/2
एनवाईके सीसी- 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन, राजीव कुमार 55, हर्ष राज 27, संतोष केसरी 12, विकेट- गौतम कुमार 34/3, रंजन कुमार 29/2

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

राज कुमार वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में आदित्य के पंच और अलोक के अर्धशतक से सीएपी राइडर्स विजयी

Next post

स्व: अजय कुमार श्रीवास्त्व मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 24 अप्रैल से

Post Comment