Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन लीग का क्वार्टरफाइनल 25 मई से

पटना : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का क्वार्टरफाइनल मुकाबला 25 मई से खेला जाएगा।

इसकी जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया की क्वार्टरफाइनल के सभी मैच राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह सभी मैच 40—40 ओवर के होंगे। टीमों को ग्राउंड पर सुबह 8:50 बजे तक रिपोर्ट करनी होगी। मैच 9:30 बजे से प्रारंभ होगी।

क्वार्टरफाइनल के कार्यक्रम इस प्रकार हैं—

25 मई: पावर होल्डिंग बनाम अदालतगंज
26 मई: पेसू बनाम सचिवालय स्पोटर्स क्लब
27 मई: एनवाईकेसीसी बनाम अधिकारी एकादश
29 मई: जीएसी बनाम राइजिंग स्टार

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment