Loading Now
×

विजयी अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट मे पुलिस लाइन मुजफ्फरपुर

समस्तीपुर :जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों विकास के लिए अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पटेल फील्ड समस्तीपुर में कोहिनूर क्रिकेट एकेडमी के द्वारा एकेडमिक टूर्नामेंट के रूप में किया गया.

जिसने समस्तीपुर के अलावा भी कई जिलों से क्रिकेट एकेडमी ने भाग लिया इस टूर्नामेंट का उद्घाटन समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके श्री प्रवीण कुमार के हाथों से फीता काट के इस टूर्नामेंट का आगाज किया गया जिसमें मैच बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन मुजफ्फरपुर की टीम ने ऋषि रतन के शानदार 31 आशीर्वाद के 27 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया बेगूसराय के तरफ से बॉलिंग करते हुए देवराज राणा और मनीष पासवान को 3-3 सफलता मिली

जवाब में उतरी बेगूसराय की टीम पूरी विकेट खोने के बाद 75 रन पर सिमट गई। बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी के तरफ से उत्कर्ष सर्वाधिक 14 वह अभिषेक ने 10 रनों का योगदान दिया वही पुलिस लाइन क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांशु आयन शिवम को क्रमश 2-2-2 विकेट लिए ऋषि रतन और अविनाश को एक-एक सफलता मिली पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी यह मैच 52 रनो से जीत लिया।

पूरा मैच में गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने वाले पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के इसी रतन को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पे राकेश कुमार कोशा अध्यक्ष क्रिकेट संघ समस्तीपुर और हिमांशु शेखर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और कई सारे खेल प्रेमी मौजूद थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment