बीसीए सुपर लीग: रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन के प्रशांत सिंह का अर्धशतक,
पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा कराई जा रही बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग में कैमूर के खिलाफ बुधवार से शुरू हुए मुकाबले में रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन की ओर से प्रशांत सिंह ने 89 रन की पारी खेली।
प्रशांत की पारी की बदौलत रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन ने अपनी पहली पारी में 78.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाये। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कैमूर की टीम 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिये हैं।
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 78.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाये। रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन की ओर से अभिषेक ने 14, प्रशांत सिंह ने 89,उत्कर्ष ने 42, ओम कुमार ने 11,आदित्य ने 38,शुभम कुमार ने 15 रन बनाये।
कैमूर की ओर से गौरव ने 13 रन देकर 1, विकास पटेल ने 73 रन देकर 4 और धनेश चौहान ने 44 रन देकर 4, आदित्य ने 38 रन देकर 1 विकेट चटकाये।कैमूर ने अपनी पहली पारी में 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिये हैं। अमृत 19 और शिवम 9 रन बना कर खेल रहे हैं।
Share News:



Post Comment