रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट में मुंगेर ने लखीसराय को हराया
भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में अंगिका जोन के रणधीर वर्मा U-19 टूर्नामेंट में मुंगेर ने लखीसराय दस विकेट से हरा दिया। टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम 25.5 ओवर में 88 रण बनाकर ऑल आउट हो गयी।
लखीसराय की ओर से अंकित ने 26 रण बनाए। मुंगेर की ओर से आनंद ने पांच विकेट, पियूष ने दो विकेट लिए।जवाब में उतरी मुंगेर की टीम ने बिना विकेट खोये आनंद 42 रन तथा अभिषेक 36 रन के बदौलत मैच पर दस विकेट से जीत दर्ज की।
Share News:



Post Comment