Loading Now
×

विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सिटी स्टूडेंट्स क्लब विजयी

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के तत्वावधान में खेली जा रही विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने एलायंस सीसी को 135 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।
खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 34 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रन बनाये। जवाब में एलायंस सीसी की टीम 22 ओर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के रोहित राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटी स्टूडेंट्स क्लब : 34 ओवर में 244 रन पर ऑल आउट कार्तिक राज यादव 85, आशीष आनंद 18, रोहित राज 11, अमन प्रकाश 55, राहुल सिंह 29, प्राज्ज्वल 16, अतिरिक्त 15, शिव शक्ति कृष्णा 1/45, तेज प्रताप सिंह 3/32, नितिन कुमार 1/57,मो ताज हसन 5/57
एलायंस सीसी : 22 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट, नितिन 14,  रुपेश 10, शिवम कुमार 10,मो ताज हसन 27,तेज प्रताप सिंह 14, शिव शक्ति कृष्णा 12, रोहित राज 4/20, साफवन 1/11,अनीस 4/28, राजीव 1/2

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment