Loading Now
×

पवन केजरीवाल बिहार बॉल बैडमिंटन के निदेशक बने

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की प्रबंधन समिति ने बिहार में बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित करने व लोकप्रिय बनाने हेतु पवन कुमार केजरीवाल को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का निदेशक मनोनीत किया है।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह-विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव ने दधिचि देहदान समिति बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता व प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र आईजीआईएमएस हॉस्पिटल कैंपस के प्रोपराइटर पवन कुमार केजरीवाल को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का निदेशक मनोनीत करते हुए कहा कि इन्होंने बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित करने सहित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में काफी मदद किया है।

पवन केजरीवाल को निदेशक मनोनीत किये जाने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,सचिव गौरी शंकर,पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल व राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment