Loading Now
×

एसजीएफाई U-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल सम्पन्न

पटना : कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार सह बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिलाप्रशासन पू.च. के तत्वावधान जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता-2023 के अंतर्गत एसजीएफाई क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पू.च.(U-19) क्रिकेट टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया का आयोजन हुआ।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे इस चयन प्रक्रिया से एसजीएफाई अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तीन आयु-वर्ग(U-14,U-17 और U-19) पू.च.क्रिकेट टीम का चयन प्रक्रिया आज सम्पन्न हो गई। नवंबर माह में यह टूर्नामेंट आयोजित होगी।टूर्नामेंट की मेजबानी पटना(U-19),सहरसा(U-17) और गया(U-14) को दिया गया हैं।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ट्रायल का अंतिम दिन था। आज 30 नवंबर को U-19 आयु-वर्ग क्रिकेट टीम(पू.च.)का चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमे 35 खिलाड़ी चयन के लिए मैदान पर उपलब्ध रहे।चयन प्रक्रिया को संपादित करने के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना,सुबोध कुमार,शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,अभिषेक कुमार छोटू और मनोज कुमार ग्राउंड में उपस्थित रहे।

सभी तकनीकी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण सहित उनकी फिटनेस पर अपनी पैनी नजर रखी।चयन प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत तकनीकी पदाधिकारी सह वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा ने बताया कि आज U-19 आयु-वर्ग के चयन प्रक्रिया के साथ चयन प्रक्रिया का समापन हो गया।ट्रायल में दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर जल्द ही 16 सदस्यीय U-14,U-17 और उ-19 क्रिकेट टीम(पू.च.) की घोषणा कर दिया जाएगा।

आज के चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में खेल पदाधिकारी गौरव कुमार,इसीडीसीए सचिव रवि राज,उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,मो.तैयब इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment