Loading Now
×

सबुज तिवारी मेमोरियल खेल सम्मान समारोह 24 नवंबर को पटना में

पटना, 21 नवंबर। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेविका सबुज तिवारी की याद में उनकी पुण्य तिथि पर आगामी 24 नवंबर को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव ने दी।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में पटना के सीनियर से लेकर उदीयमान क्रिकेटरों, क्रिकेट प्रोमोटरों और खेल पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा सुबज तिवारी मेमोरियल चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को इस अवसर पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सबुज तिवारी इस संस्था के फाउंडर संतोष तिवारी की माताजी थीं। बहुत वर्ष पहले वे हमसबों को छोड़ कर चली गई हैं पर हम सभी उनकी यादों को संजोए हुए हैं। हर वर्ष उनकी याद में क्रिकेट टूर्नामेंट व सम्मान समारोह आयोजित करते आये हैं। उसी कड़ी में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment