Loading Now
×

बीसीए ओ एस डी पर जानलेवा हमला

पटना: बिहार और मुंबई के बीच हो रहे हैं रणजी मैच की तैयारी में लगे बीसीए के ओएसडी मनोज कुमार के ऊपर मोइनुल हक स्टेडियम के गेट पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना को बर्खास्त पूर्व सचिव अमित कुमार के द्वारा फर्जी टीम बनाकर  रची गई साजिश में शामिल लोगों ने अंजाम दिया। वक़्त जानकारी बीसीए मीडिया चेयरमैन द्वारा दिया गया है।

उन्होंने बताया ” इस जानलेवा हमले पर  बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा है सभी दोषी व्यक्ति की पहचान कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी कर्मी और पदाधिकारीगण एकजुट है और ऐसे लोग जो बिहार में क्रिकेट की साख को समाप्त करने की साजिश कर रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें चिन्हित कर उनके ऊपर कार्रवाई करने को तैयार हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment