Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी 4 विकेट से जीता

अररिया :  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज तीसरा मैच फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी और अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच खेला गया टाँस अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35-35 के इस मैच में अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू 35 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाने में कामयाब रही। अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बल्लेबाज लवलेश ने 49 जयलाल ने 36 रन बनाए । फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज नवनीत और राजेश ने 3–3 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 29 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना कर 4 विकेट से मैच जीता । फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी बल्लेबाज अशफ़ाक ने 76 रन और उत्तम ने 13 रन बनाए। अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के गेंदबाज कारण ने 2, फौजान और अशरफ ने 1-1 विकेट लिए। मैच के अंपायर अनिकेत गोपाल और अनामी शंकर थे स्कोरिंग फैजल ने किया इस अवसर पर अररिया ज़िला संघ के कोषा अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता , तनवीर आलम, मनीष मन्नू , विक्की श्रवण, उज्ज्वल , अमन ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment