Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स इलेवन सीसी ने टाउन सीसी को 19 रनों से हराया

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का आज का मैच फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब एवं टाउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर प्रणव के 77 रन (83 बॉल),सत्यम के 18 रन (29 बॉल),सूरज के 17 रन (11 बॉल),अनिकेत के 12 रन (8 बॉल) की सहायता से 189 रन बनाया जिसके जवाब में टाउन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर बासित के 30 रन (30 बॉल),फैजान के 19 रन (24 बॉल),साहिल के 17 रन (30 बॉल) की सहायता से 170 रन ही बना सकी।इस प्रकार फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 19 रनों से पराजित किया।

फ्रेंड्स इलेवन की ओर से अनंत ने 6 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट,न्यूटन ने 6 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट,अनिकेत,प्रिंस एवं सोनू ने 1-1विकेट प्राप्त किया जबकि टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से आफताब ने 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट,अनिकेत ने 5 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट,फैजान एवं साहिल ने 1-1विकेट प्राप्त किया। आज के मैच के अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर श्रवण एवं निखिल थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, आशुतोष आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंकित,दर्श,बिट्टू, रहवर,रजनीश,शिवम,रौशन,अमर ज्योति,आयुष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment