टी -20 चैंपियनशिप अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिटी क्रिकेट एकेडमी पटना 46 रनों से जीता।
पटना : टी -20 चैंपियनशिप अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी और सिटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमे सिटी क्रिकेट एकेडमी 46 रनों से इस मुकाबले को जीता।
पहले बल्लेबाजी करते हुई सिटी सीए की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए जिसमे सचिन 35,पिंटू 38,राघव नाबाद 37 और रेहान नाबाद 33 रन बनाए. गेंदबाजी में सरदार पटेल सीए के प्रियांशु, आर्यन, सान,अभिषेक को 1-1 विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुई सरदार पटेल सीए की टीम 18.4 ओवर में 123 रन बनाकर ढ़ेर हो गई. टीम के लिए श्याम आर्यन नाबाद 43 रन बनाए। गेंदबाजी में सिटी सीए के रयान को 3 और छोटू को 2 विकेट मिला।
Share News:



Post Comment