Loading Now
×

मिनिगोल्फ बिहार के जूनियर सब जूनियर टीम घोषित

पटना : इंदौर, मध्यप्रदेश में 29 जून से 3 जुलाई तक आयोजित होने वाली नौवीं जूनियर और सब जूनियर बालक बालिका नेशनल चैंपियनशिप में बिहार जूनियर बालक टीम एवम सब जूनियर बालक टीम की घोषणा अनमोल कुमार के नेतृत्व में कर दी गई। यह नेशनल चैंपियनशिप इंदौर के चिमन बाग ग्राउंड में आयोजित होगी।

इस मौके पर ओएसिस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, पानापुर धर्मपुर के चेयरमैन नितिन कुमार, निर्देशिका अंजली अनुपम, प्राचार्य निगमानंद आचार्या एवं शैक्षणिक प्रभारी सतपाल कुमार ने टीम को रवाना करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी।

स्कूल के खेल प्रशिक्षक निखिल कुमार सिंह ने बताया कि टीम पूरी तरह से तैयार है । उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह उपस्थित थे। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने दी।

टीम इस प्रकार हैं:
जूनियर टीम

1. अनमोल कुमार (कप्तान)

2. अंकित कुमार (उपकप्तान)

3. आयुष गौतम
4. कुमार ज्योतिरादित्य
5. सुभाष यादव
6. निखिल कुमार
7. रितिक कुमार
8. गुड्डू कुमार
9. कौशल कुमार
10. रंजन कुमार
11. आनंद कुमार

सब जूनियर टीम
1. प्रकाश सिंह
2. अक्षत कुमार

कोच: निखिल कुमार सिंह
मैनेजर: शशांक सिंह

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment