पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब विजयी
पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब और 11 स्टार क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया 11 स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान संदीप पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
11 स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से अंकुर ने 35 रन और आदर्श ने 20 रन बनाए और पूरी टिम 141 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के तरफ से हिमांशु ने 7 ओवर 18 रन देकर 3 विकेट लिए और मासूम और विराट ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिषेक ने 42 रन और औरंगजेब ने 34 और रमन ने नाबाद 35 रन बनाए और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने 142 रन बना कर इस मैच को 4 विकेट से जीता ,11 स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से संदीप ने 7 ओवर 38 रन देकर 4 विकेट लिए , उनका कोई और गेंदबाज साथ न दे सके ,आज का मैन ऑफ द मैच औरंगजेब को दिया।
गया औरंगजेब ने गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर मे 27रन देकर 1 विकेट लिए बल्लेबाजी करते हुए नबाद 34 रन बनाए। कल का मैच मॉडर्न क्रिकेट क्लब और महात्मागांधी क्रिकेट क्लब के बीच बड़ा रमना मैदान मैं खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment