नालंदा जिला क्रिकेट लीग : लिटिल स्टार क्लब और नालंदा जूनियर क्लब ने अपने अपने मैच जीते।
नालंदा : जिला सीनियर क्रिकेट लीग सत्र 2024-25 मे आज बिहारशरीफ़ मैदान पर लिटिल स्टार क्लब बनाम नालंदा यूथ क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा यूथ क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाये, जवाब ने खेलते हुए लिटिल स्टार क्लब ने 5 विकेट शेष रहते लक्ष हासिल कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर :
नालंदा यूथ क्लब 130/19,30 ओवर।कुंदन 36, अभिषेक 20 और संजू 27 रन। देव रंजन गुप्ता ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए।लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब 131/5, 15.2 ओवर।मिरनाल 40, विनीत 50 और औस्तिन 16 रन।अभिषेक कुमार ने 40 रन पर 3 विकेट लिए।अम्पायर : अंकित कुमार और मनीष राज

एकंगरसराय मैदान
नालंदा जूनियर क्रिकेट क्लब बनाम क्रान्तिकारी क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में नालंदा जूनियर ने 35 ओवर में दिव्यांश राज के नाबाद शतक 100 की मदद से 6 विकेट खोकर 288 रन बनाये। जवाब में क्रान्तिकारी क्रिकेट क्लब 24.4 ओवर में मात्र 135 रन बनाकर ऑल आउट होगयी।
संक्षिप्त स्कोर :
नालंदा जूनियर क्लब 288/5, 35 ओवर।दिव्यांश राज नाबाद 100, प्रकाश 61, सूरज 46 तथा शंस्कार 23 रन। अगस्तया, अविनाश, ज़ीशान तथा नबनीत ने एक एक विकेट लिए।क्रान्तिकारी क्लब 135/10, 24.4 ओवर।अभिमन्यु 28, राजीव 27 सौरव 20 तथा ऋतिक 14 रन।आकाश 23/5 तथा जैकी 13/2
अम्पायर : दीपक कुमार और रवि कुमार
Share News:



Post Comment