Loading Now
×

दुमका जिला के तीन अंडर 19 खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल

दुमका : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा राज्य के अंडर 19 खिलाड़ियों के लिए दिनांक 16.7.25 से 25.7.25 तक फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया है। उक्त कैंप में शामिल होने के लिए राज्य के शॉर्टलिस्टेड अंडर 19 खिलाड़ियों  की सूची जारी की गई है।

जिसमें दुमका जिले के तीन खिलाड़ियों 1. चैतन्य वीर, 2. विभु कुमार एवं 3. लक्ष्मण यादव को चयनित किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को 15.7.25 को धुर्वा रांची स्थित स्टेडियम में रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया गया है।  जिला क्रिकेट संघ, दुमका ने कैंप हेतु चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

संघ के सचिव श्री भास्कर अजित सिंह ने बताया कि JSCA द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को उनके ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार पर फिटनेस कैंप में चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी उत्साहित हैं तथा उनके अलावे जिला के अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों में भी हर्ष का माहौल है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment