बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी :समस्तीपुर ने सुपौल को 135 रन से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के दूसरे मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को 165 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 49.48 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 274 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान प्रियांशु ने 64 रन और ऋषभ ने 61 रन का योगदान दिया।

वहीं सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट श्रवण ने 4 और शोभित ने 2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 32.1 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान रविराज ने 48 और केशव ने 22 रन का योगदान दिया। समस्तीपुर की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए शाश्वत गिरधर ने 5 विकेट विकेट प्राप्त किया वही राहुल और अनुराग ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।.
शानदार गेंदबाजी करने वाले समस्तीपुर के शाश्वत गिरधर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश और सीनियर खिलाड़ी पुष्पेश गर्ग ने दिया।
इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 3 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम समस्तीपुर के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
Share News:




Post Comment