Loading Now
×

बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: निशु यादव का शतक जमुई ने मुंगेर को हराया।

भागलपुर : बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में आज जमुई बनाम मुंगेर (सैनडिस्क कंपाउंड, भागलपुर ) मैच में जमुई ने 106 रनों से जीत दर्ज की।

जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 331 रन बनाया। बल्लेबाजी में निशू यादव 101 गेंद में 10 चौके लगाकर 100 रन, मोहम्मद अजमल फरहाद 85 गेंद में 12 चौके 2 छक्के लगाकर 97 रन तथा मोहम्मद शमशाद तौफीक 55 गेंद में 12 चौके छक्का लगाकर 77 रनों की पारी खेली।मुंगेर की गेंदबाजी में कप्तान रजनीश कुमार और नेहाल कुमार को 2-2 विकेट मिला तथा शुभम को एक विकेट।

मुंगेर ने 43.4 ओवर में 10 विकेट पर 225 रन बनाया। बल्लेबाजी में अनमोल विश्वास 80 गेंद में 13 चौके लगाकर 78 रन तथा दिव्यांशु ने 37 और शिवम ने 39 रन बनाया।जमुई की गेंदबाजी में हिमांशु कुमार 3.4 ओवर 22 रन 3 विकेट तथा सचिन, अजमल और सोनू को 2-2 विकेट मिला तथा रोहिताश्व भगत को एक विकेट।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment