सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी: विवेक का शतक,CAP और ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी विजयी।
पटना : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में CAP ने एमेर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी को 149 रनों से व दूसरे मुकाबले में ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी ने लक्ष्य क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई CAP की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। जिसमे विवेक ने शानदार 51 गेंदों में शतक 117 रन बनाए। जबाब में उतरी एमेर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी की टीम ने 82 रन बना सकी और टीम ऑल आउट हो गए 15.2 ओवर में और इस तरह से इस मुकाबले को 149 रनों के बड़े अंतर से हार गई। मैन ऑफ़ द मैच शतक लगाने वाले विवेक को मिला।

दूसरा मुकाबला।
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने 22.2 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 85 रन ही बना सकी जिसके जबाब में उतरी ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज अस्तविक चंद्रा के तेज अर्धशतक 27 गेंदों में 52 रनों के मदद से लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। मैन ऑफ़ द मैच सौरव राणा को दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर :
पहला मैच :–
CAP : 231/05(25 ओवर ) : विवेक 117 रन,रिशु 32 रन।अभिषेक और पियूष 1-1 विकेट।
एमेर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी : 82/10(15.2ओवर) : माधव 15 रन, युवराज 12 रन। रिशु 4 विकेट,मणिक 2 विकेट।
दूसरा मैच :-
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी : 85/10(22.2 ओवर )। विशव राज 27 रन, अभिषेक राज 13 रन। सौरव राणा 3विकेट ,शिवम् 3 विकेट, यश राज 2 विकेट।
ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी : 86/2। अस्तविक चंद्रा 52 रन, हर्ष राज 9 रन। विशव राज 2 विकेट।
Share News:




Post Comment