Loading Now
×

बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के लिए हुई बेगूसराय टीम घोषित

बेगूसराय : सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 लिए बेगूसराय टीम की घोषणा किया गया हैं जिसमें युवराज को अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। विदित हो की 1 अप्रैल से सेंट्रल जोन अंडर-19 का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में खेला जा रहा है।

जिसमें बेगूसराय के अलावे सुपौल,सहरसा समस्तीपुर और खगड़िया की टीम शामिल है। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा बेगूसराय का मुकाबला 3 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ 5 अप्रैल को सुपौल के साथ 7 अप्रैल को खगड़िया के साथ और 11 अप्रैल को सहरसा के साथ खेला जाएगा।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बेगूसराय टीम की घोषणा करते हुए कहा टीम का चयन मैच के परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है उन्होंने बेगूसराय टीम को शुभकामना भी प्रेषित किया। इस अवसर पर टीम के कोच मुरारी कुमार टीम मैनेजर दिलजीत कुमार,प्रतीक भानु, सीनियर खिलाड़ी पुष्पेश गर्ग, विश्वजीत कुमार निराला कुमार आदि मौजूद थे।

बेगुसराय अंडर-19 की टीम इस प्रकार है:-

  • युवराज (कप्तान)
  • हर्ष कुमार (उपकप्तान),
  • पुष्पम,
  • लिक्वा उल्लाह,
  • आशीष ब्रह्मण,
  • युवराज जीपी,
  • हर्ष शर्मा (विकेटकीपर),
  • आदर्श,
  • राजमणि,
  • आयुष,
  • प्रेम कांत,
  • चंदन गिरी,
  • पृथ्वीराज,
  • प्रसून,
  • अभिनव,
  • आफताब,
  • हर्ष वर्मा,
  • अंकित राज,
  • राहुल गिरी
  • नीतीश कुमार

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment