रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 6 विकेट से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में मुजफ्फरपुर बनाम दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही मुजफ्फरपुर पहले बैटिंग करते हुए आदित्या के 42 रन और शुभम 30 रन के बदौलत 42,2ओवर में 10विकेट खोकर 141रन बनाया। दरभंगा की तरफ से हाशिर ने 3और सचिन ने 3 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की तरफ से अंकित कुमार 52 रन नाबाद तथा सचिन पांडे 46 रन बनाए । दरभंगा के सचिन पांडे को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा मोहम्मद कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच दरभंगा बनाम शिवहर बीच खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment