बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: नवादा की लागर दूसरी जीत शेखपुरा को 8 विकेट से हराया।
नालंदा : आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी मगध जोन नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच पावापुरी खेल मैदान मे खेला गया।
शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 220 रन बनाये जिसमे सचिन ने 61 रन, अर्णव ने 99 रन , पीयूष ने 17 रन तथा संजीव ने 12 रन का योगदान दिया। नवादा के गेंदबाज इशू ने 23 रन पे 5 विकेट, सचिन ने 40 पर 3 और अभिनव ने 30 रन पे 2 विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए नवादा ने 26.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाकर या मैच 8 विकेट से जीत लिया। नवादा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सूरज ने 76 रन, हर्ष ने 77 रन ओर सुभाष ने 54 रन का योगदान दिया । शेखपुरा की ओर से गेंदबाज़ आशीष तथा गौरव ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
मैच के मैन ऑफ द मैच नवादा के इशू कुमार को दिया गया।कल दिनांक 03-04-2026 को शेखपुरा बनाम गया के बीच मैच खेला जायेगा।
Share News:




Post Comment