साहिल कुमार की कप्तानी में कटिहार अंडर-19 टीम घोषित, देखें टीम लिस्ट
कटिहार 2 अप्रैल 2026। Katihar District Cricket Association (KDCA) ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (सीमांचल जोन) के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह टीम 3 अप्रैल 2026 को पटना स्थित स्पोर्ट्स पार्क, 22 यार्ड्स क्रिकेट अकादमी में पूर्णिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

घोषित 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी साहिल कुमार को सौंपी गई है, जबकि अरसलान शाहिद को विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है। चयनित खिलाड़ियों में आद्यंत मानविक, शिवम सिंह, राज आर्यन यादव, आनंद यादव, राहुल भौमिक, सचिन कुमार यादव, मोहम्मद इरफान, अभिनव आर्यन, जितेश कुमार, राजदेव कुमार, सूरज शर्मा, आदित्य गुप्ता, अभय कुमार जायसवाल और आयुष कुमार यादव शामिल हैं।
संघ द्वारा टीम के साथ कोच के रूप में प्रणव कुमार की नियुक्ति की गई है, जबकि संयुक्त प्रबंधक की जिम्मेदारी अनुराज साह और दीपक परिहार को दी गई है।
चयन समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि टीम इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कटिहार जिले का नाम रोशन करेगी। खिलाड़ियों का चयन हालिया प्रदर्शन और ट्रायल के आधार पर किया गया है।
कटिहार क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।
Share News:




Post Comment