Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: शेखपुरा की लागर दूसरी हार,गया ने 9 विकेट से हराया।

पटना : आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का तीसरा मैच गया बनाम शेखपुरा के बीच मैच पावापुरी खेल मैदान मे खेला गया।

शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 121 रन बनाये जिसमे फैज़ान ने 20 रन, अर्णव ने 28 रन , आदर्श ने 13 रन, आशीष 21 तथा संजीव ने 11 रन का योगदान दिया।गया के गेंदबाज प्रीतम ने 27 रन पे 6 विकेट तथा अभिषेक, मयंक, राजा और आयुष ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए गया ने एक तरफ़ा मुकाबले में मात्र 19.1 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। गया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष नाबाद 75 रन, अभिषेक ने 23 रन का योगदान दिया ।शेखपुरा के मात्र एक गेंदबाज पियूष एक विकेट लेने में सफल रहे।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच गया के आयुष कुमार को दिया गया।कल रेस्ट डे पिच मेंटेनिंस के लिए रहेगा। परसों दिनांक 05-04-2026 को नालंदा बनाम शेखपुरा के बीच मैच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment