Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: शिवहर ने दरभंगा को 6 विकेट से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , शिवहर बनाम दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें शिवहर की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में शिवहर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही दरभंगा पहले बैटिंग करते हुए अंकित के 60 रन और सचिन 47 रन के बदौलत 45 ओवर में 10 विकेट खोकर 215 रन बनाया। शिवहर की तरफ से वरेण्यम ने 4 और धनराज ने 3 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से निकेश कुमार ने शानदार 130 रनों की पारी खेली तथा दीपक 24 नाबाद रन बनाए । शिवहर के निकेश कुमार को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा मोहम्मद कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment